उत्तराखंड: प्रदेश में लॉन्ग टर्म वीजा पर है इतने पाकिस्तानी नागरिक, इतने भेजे वापस

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने बीते मंगलवार को पर्यटकों के समूहों पर हमला कर दिया। जिससे पूरे देश में आक्रोश बना हुआ है। इस हमले‌ में 26 निर्दोष लोगों ने अपनी जान गंवाई। वहीं कई घायल है।

पुलिस अलर्ट मोड पर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसके बाद भारत में मौजूद सभी पाकिस्तानी राजनायिकों को देश छोड़ने का आदेश दिया गया है। अब पाकिस्तानियों को भारत का वीजा नहीं मिलेगा। इसी क्रम में उत्तराखंड पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। इस संबंध में उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दीपम सेठ ने बताया कि उत्तराखंड में पाकिस्तान मूल के कुल 250 नागरिक निवास कर रहे हैं। इनमें से 247 के पास लॉन्ग टर्म वीजा है, जबकि तीन व्यक्ति शॉर्ट टर्म वीजा पर भारत आए थे। बताया कि शॉर्ट टर्म वीजा पर आए पति-पत्नी गुरुवार को पाकिस्तान के लिए रवाना हो चुका है। वहीं, तीसरा व्यक्ति हरिद्वार में रुका है, जिसे शुक्रवार तक लौटने के निर्देश दिए गए थे। सूचना पर बताया है कि वह आज शनिवार को हरिद्वार से रवाना हो जाएगा। साथ ही डीजीपी ने पुलिस को पाकिस्तानी नागरिकों को यहां से वापस भेजने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।