उत्तराखंड: इतने हजार जरूरतमंदों को मिलेगा पीएम आवास का तोहफा, सीएम पुष्कर सिंह धामी भव्य समारोह में सौंपेंगे चाबियां

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में इस माह बड़ी संख्या में लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत तैयार किए गए आवासों की चाबी मिलेगी।

सभी आवासों का निर्माण कार्य पूरा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें 5,000 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत तैयार किए गए आवासों की चाबी सौंपी जाएगी। इस संबंध में आवास सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष श्याम अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का समय मिलते ही राज्य स्तर पर एक भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें लाभार्थियों को चाबियां प्रदान की जाएंगी। कार्यक्रम में विभिन्न जिलों के लाभार्थी वर्चुअल माध्यम से भी जुड़ेंगे। बताया कि हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत और बागेश्वर समेत कई जिलों में यह आवास तैयार किए गए हैं। शहरी क्षेत्रों में बहुमंजिला ईडब्ल्यूएस आवास और ग्रामीण क्षेत्रों में पक्के मकानों काे बनाने के लिए आर्थिक मदद दी गई है।