उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। गढ़वाल स्काउट जोशीमठ में तैनात देवाल के वाण गांव निवासी लांस नायक सुरेंद्र सिंह (29) का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
गांव में शोक की लहर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते मंगलवार को ड्यूटी के दौरान सुरेंद्र की अचानक तबियत खराब हो गई। जिसके बाद उन्हें सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बुधवार सुबह पांच बजे सेना के वाहन से मृतक सैनिक का पार्थिक शरीर वाण गांव पहुंचा। आज बुधवार को उनके पैतृक घाट ढिढोल में पूरे सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी।