उत्तराखंड: प्रदेश में व्यवसायिक LPG गैस के लिए जारी हुई SOP, प्रतिदिन मिलेंगे इतने कमर्शियल सिलेंडर

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में प्रदेश सरकार ने पर्यटन व्यवसायियों को व्यायवसायिक गैस सिलेंडर आपूर्ति करने के लिए मानक प्रचालन कार्यविधि (एसओपी) जारी की हैं।

लिया यह निर्णय

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पैट्रोलियम एवं प्राकृक्तिक गैस मंत्रालय (MOP&NG) भारत सरकार द्वारा दिये गये निर्देश के अनुपालन में राज्य में अस्पतालों तथा शैक्षिक संस्थानों की मांग के अतिरिक्त दैनिक आवश्यकता का 20 प्रतिशत तक उपलब्ध कराने के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समिति तथा समस्त जिलाधिकारियों से बैठक में सम्यक्त विचार-विमर्श के उपरान्त विभिन्न व्यवसायों हेतु प्राथमिकता क्षेत्र निर्धारित करने के लिए निर्देशित किया गया है । जिसमें अग्रिम आदेशों तक व्यावसायिक एल०पी०जी० सिलेन्डर के आवंटन हेतु राज्य स्तरीय समिति के परामर्श तथा राज्य की तीनों गैस वितरण कंपनियों की सहमति के अनुसार निम्नलिखित प्रकार से एस०ओ०पी० (SOP) निर्धारित की गई है।

किया जाएगा इतने सिलेंडरों का वितरण

जारी एसओपी के मुताबिक खाद्य-नागरिक आपूर्ति विभाग ने विभिन्न पर्यटन व उद्योग श्रेणियों को जरूरत की 20 प्रतिशत व्यावसायिक गैस आपूर्ति करने का निर्णय लिया है। जिसमें प्रदेश में प्रतिदिन 2650 व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों का वितरण किया जाएगा।