उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा जल्द शुरू होने वाली है। जिसमे बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन को पहुंचते हैं। इसी बीच चारधाम यात्रा से जुड़ी जरूरी जानकारी सामने आई है।
दिए यह निर्देश
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार चारधाम यात्रा मार्गों पर स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के लिए खास पहल होगी। जिसमे ग्राम्य विकास विभाग जल्द ही गढ़वाल व कुमाऊं मंडलों में चारधाम यात्रा मार्गों पर स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के आजीविका संवर्द्धन के लिए रेस्टोरेंट खोलेगा। जिसमे लगभग 15 लाख रुपये की लागत से 200 नए रेस्टोरेंट खोले जाएंगे। इस संबंध में ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को इस संबंध में जल्द आगणन तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने यात्रा मार्ग पर स्थानीय उत्पादों की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए ज्यादा से ज्यादा आउटलेट खोले जाने के लिए कहा।