उत्तराखंड: डेंगू के खतरे को रोकने के लिए खास पहल शुरू, एक क्लिक में पढ़िए

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। बारिश का दौर चल रहा है। जिसमें डेंगू का खतरा भी बढ़ने लगा है। ऐसे में अब डेंगू के खतरे और प्रभाव को रोकने के लिए एक पहल शुरू की गई है।

चलाया जा रहा जागरूकता अभियान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें आसमान से डेंगू की रोकथाम की जाएगी। इसके लिए ऋषिकेश नगर निगम ने डेंगू की रोकथाम के लिए मध्य प्रदेश से ड्रोन मंगाया है। जिससे चयनित जगहों पर कीटनाशक दवाई का छिड़काव किया जाएगा। यह बड़ी-बड़ी बिल्डिंगों की ऊंचाइयों तक उड़ सकेगा। इससे जानलेवा मच्छरों के लार्वा की खोजकर उसका खात्मा किया जाएगा। इसके अलावा मलेरिया और डेंगू की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।