उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अब साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।
कहा- बूढ़ा भरसार जैसे स्थल हमारी धरोहर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस पहल के साथ कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि इस ट्रैक को राज्य के ‘ट्रैक ऑफ द ईयर’ के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि बूढ़ा भरसार क्षेत्र धार्मिक और पर्यटन दोनों दृष्टियों से अत्यंत महत्वपूर्ण है, जहां हर साल हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। साथ ही मंदिर और ट्रैक मार्ग के सुदृढ़ीकरण के लिए जल्द ही विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जाएगी। साथ ही क्षेत्र में धर्मशाला, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए भी कार्य को प्राथमिकता दी जाएगी।
अधिकारियों के साथ की चर्चा
दरअसल बीते रविवार को कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अधिकारियों के साथ भरसार से बूढ़ा भरसार की पांच किलोमीटर पैदल यात्रा की। इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान, मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत सहित अन्य अधिकारियों के साथ ट्रैक और मंदिर को विकसित करने की योजना पर चर्चा की।