उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड का स्थापना दिवस नवंबर में मनाया जाएगा। राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम देवभूमि रजतोत्सव के रूप में मनाया जाएगा।
कुमाऊं मंडल में होगा पर्व का समापन
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर यह कार्यक्रम र्यक्रम देवभूमि रजतोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। जिसमें 06 नवंबर को दिल्ली में उत्तराखंड भवन के लोकार्पण व सात को देहरादून में उत्तराखंड प्रवासी सम्मेलन आयोजित होगा। नौ को राज्य स्थापना दिवस मनाया जाएगा। 12 तक उत्तराखंड रजतगाथा से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। एक वर्ष तक चलने वाले इस पर्व का 2025 में कुमाऊं मंडल में समापन होगा।