उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड एथलेटिक्स संघ ने महाराणा स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर देहरादून में 28 और 29 जून को राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया।
जीते तीन पदक
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस प्रतियोगिता में टनकपुर के एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने एक स्वर्ण और दो रजत पदक जीते हैं। इसमें 3000 मीटर स्टेपलचेज में ललित सिंह ने स्वर्ण पदक जीता। लंबी कूद में सोहेल ने रजत और ऊंची कूद में अमित सिंह ने रजत पदक जीता।
दी शुभकामनाएं
खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर डीएसओ चंदन सिंह बिष्ट, गौरव खोलिया, ललित मोहन कुंवर, संग्राम सिंह यादव, लक्ष्मण सिंह पाटनी, इमरान अली, सूरज पांडेय, आशा पांडेय, मनोज टकवाल, हरीश जोशी, चंद्रशेखर ओली, सुनील जोशी आदि खुशी जताते हुए शुभकामनाएं दी हैं।