उत्तराखंड राज्य को मिला राष्ट्रीय सम्मान, इस क्षेत्र में विकास के लिए किया गया पुरस्कृत

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड राज्य को पुरस्कृत किया गया है। जिसमें उत्तराखंड को जिला खनिज फाउंडेशन न्यास के माध्यम से प्रभावित क्षेत्रों में कराए गए विकास कार्यों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार प्राप्त हुआ है।

किया गया पुरस्कृत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह पुरस्कार उत्तराखंड के प्रतिनिधि व हरिद्वार के खान अधिकारी मोहम्मद काजिम रजा को कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी द्वारा प्रदान किया गया। इसमें उत्तराखंड को खनन कार्यों से प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य, शिक्षा व जनकल्याण के क्षेत्र में किए गए कार्यों को ससमय पूर्ण करने के लिए उत्तराखंड को पुरस्कृत किया गया। दरअसल नई दिल्ली में खनन प्रभावित क्षेत्रों की योजनाओं की प्रभावशीलता बढ़ाने एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए खान मंत्रालय के दिशा-निर्देश में राष्ट्रीय जिला खनिज फाउंडेशन कार्यशाला आयोजित की गई थी।