उत्तराखंड: पीएम नरेन्द्र मोदी की माता स्व.हीराबेन की प्रथम पुण्य तिथि पर उनकी प्रतिमा की हुई प्राण प्रतिष्ठा

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित भूपतवाला स्थित श्री सिद्ध पीठ पवित्र गुफा वैष्णो देवी माता लाल देवी मंदिर में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माता स्व.हीराबेन की प्रथम पुण्य तिथि पर उनकी प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई।

प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भक्त दुर्गादास के संयोजन में संत समाज ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माता स्व.हीराबेन की प्रथम पुण्य तिथि पर उनकी प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई और उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष और श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि भक्त दुर्गादास ने अनोखी पहल करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माता हीराबेन मोदी की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय हीरा बेन दिव्य आत्मा थीं। उन्होंने देश को ऐसा होनहार पुत्र दिया है, जिसे पूरा विश्व एक कुशल प्रधानमंत्री और जन-जन के प्रिय नेता के रूप में सम्मान देता है।