उत्तराखंड: देहरादून एसटीएफ (STF) ने रुड़की के पॉश इलाके साउथ सिविल लाइन में चल रहे एक बड़े अवैध गैस रिफिलिंग नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है।
एसटीएफ की कार्यवाही
जिस पर टीम ने एक रिहायशी मकान में बनाए गए इस अवैध गोदाम पर छापेमारी कर टीम ने 101 खाली गैस सिलेंडर बरामद किए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह को मुखबिर से सूचना मिली थी कि साउथ सिविल लाइन स्थित एक मकान में गैस सिलेंडरों का अवैध स्टॉक जमा किया गया है। सूचना मिलते ही उप निरीक्षक विद्या दत्त जोशी के नेतृत्व में एसटीएफ की टीम ने घेराबंदी की। बरामदगी में इन्द्रा कंपनी के 71 सिलेंडर, इंडेन कंपनी के 20 सिलेंडर व भारत गैस के 4 सिलेंडर समेत कुल खाली सिलेंडर 101 बरामद किए। आशंका जताई जा रही है कि इन सिलेंडरों का उपयोग रात के अंधेरे में गैस की कालाबाजारी के लिए किया जाना था।
मुकदमा दर्ज
पूर्ति निरीक्षक नीलम भास्कर की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी जयवीर और अन्य के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। सभी सिलेंडरों को खाद्य विभाग की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।