उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में जनस्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों पर सरकार सख्त कार्रवाई करेगी।
दिए यह निर्देश
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जरूरी निर्देश दिए हैं। सीएम के निर्देश पर अब केवल त्योहारों के समय ही नहीं, बल्कि हर महीने एक सप्ताह तक खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग में स्टाफ की कमी भी दूर की जाएगी। वहीं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने बताया कि हाट-बाजार और मेलों में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की विशेष रूप से जांच की जाएगी, ताकि आम लोगों के स्वास्थ्य से किसी प्रकार का समझौता न हो। साथ ही खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की कमी दूर होगी।