उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में आज फिर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इससे पहले बीते शुक्रवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे।
भूकंप के झटके
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, उत्तरकाशी में शाम 3 बजकर 28 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.7 मापी गई। जिसकी गहराई जमीन से 5 किलोमीटर नीचे थी। उत्तरकाशी में एक हफ्ते के भीतर लगातार तीसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। इस दौरान लोग डर से घरों के बाहर निकल आए। हालांकि अभी तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।