उत्तराखंड: बोर्ड परीक्षा में फेल छात्रों को मिलेगा पास होने का मौका, जानिए कब और कैसे?

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड बोर्ड का कुछ दिनों पहले‌ परिणाम घोषित किया गया था। जिसके बाद अब परीक्षा में फेल हुए छात्रों के पास अंक सुधार परीक्षा के माध्यम से पास होने का मौका है।

अंक सुधार परीक्षा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए विद्यालय शिक्षा परिषद रामनगर बोर्ड के द्वारा आवेदन मांगने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आज 8 मई से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ शुरू हो जाएगी। इसके अलावा अंक सुधार परीक्षा में वह छात्र भी शामिल हो सकते हैं, जिनको लगता है कि उनके किसी विषय में कम नंबर आए हैं।