उत्तराखंड: ग्राफिक एरा में प्लेसमेंट ऑफर पाने वाले छात्र-छात्राएं सम्मानित, नकद पुरस्कार भी दिया

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून के ग्राफिक एरा में एक समारोह आयोजित हुआ।

किया सम्मानित

जिसमें छात्र-छात्राओं और उनके माता पिता को सम्मानित किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ग्राफिक एरा के सिल्वर जुबली कन्वेंशन सेंटर में  53.82 लाख रुपये तक के पैकेज पर प्लेसमेंट ऑफर पाने वाले छात्र-छात्राओं और उनके माता पिता को सम्मानित किया गया। इसके अलावा पचास लाख रुपये सालाना से अधिक के पैकेज पाने वालों को एक-एक लाख रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. कमल घनशाला और वाइस चेयरपर्सन राखी घनशाला ने प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

छात्र छात्राओं को मिला बेहतरीन पैकेज

रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के साथ ही हिमाचल प्रदेश, बिहार, नई दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, छत्तीसगढ़ और जे एंड के के 36 से अधिक छात्र छात्राओं ने बेहतरीन पैकेज प्राप्त किए हैं।