उत्तराखंड: चौखंबा-थ्री ट्रैकिंग के दौरान फंसी दो विदेशी महिला पर्यटकों का सफल रेस्क्यू, हेलीपैड से लाया गया ज्योतिर्मठ

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के चमोली में चौखंबा-थ्री ट्रैकिंग पर दो विदेशी महिला पर्यटक गई थी। जिनका सफल रेस्क्यू हो गया है।

किया सुरक्षित रेस्क्यू

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वायु सेना ने चौखंबा तृतीय चोटी पर चढ़ने के प्रयास में तीन दिनों से फंसी दो विदेशी महिला पर्वतारोहियों का रेस्क्यू किया है। रविवार को सुबह सुरक्षित लाया गया। तीन दिन तक फंसे रहने के बाद थकी हुई होने के बावजूद दोनों महिलाओं के चेहरे पर खास खुशी थी। इसके बाद अमेरिका की मिशेल थेरेसा ड्वोरक और ब्रिटेन की फे जेन मैनर्स को ज्योतिर्मठ (जोशीमठ) हेलीपैड पर लाया गया। ब्रिटिश नागरिक फायजने मान्नेरस (27) व यूएसए नागरिक मिचेल थेरेसा देवोरोक (23) इंडियन काउंट ट्रेनिंग एसोसिएशन से अनुमति लेकर चौखंबा ट्रैकिंग पर गए थे।