उत्तराखंड: ‘सुपर 100’ की शुरुआत, 100 मेधावी छात्रों को मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं के लिए मिल रहीं कोचिंग, मिलेगा यह लाभ

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है।‌ उत्तराखंड के देहरादून में एक खास पहल के साथ ‘सुपर 100’ कार्यक्रम की शुरुआत हुई है।

विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 1 जून से 15 जुलाई तक कार्यक्रम चलेगा। इसके बाद उन्हें पूरे साल ऑनलाइन कोचिंग दी जाएगी। सरकार ने इस कार्यक्रम की शुरुआत बीते सोमवार को की। इस योजना की शुरुआत स्कूली शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने की। बताया गया है कि इस योजना का उद्देश्य राज्य के 100 मेधावी छात्रों को मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग प्रदान करना है। यह कार्यक्रम ‘समग्र शिक्षा अभियान’ के तहत संचालित होगा। साथ ही इसका लाभ सरकारी स्कूलों में कक्षा 12वीं विज्ञान वर्ग के छात्रों को मिलेगा। इस कार्यक्रम के तहत प्रवेश परीक्षा के आधार पर राज्य के 100 मेधावी छात्रों का चयन किया गया है। इस कार्यक्रम में चयनित छात्रों को सभी सुविधाएं मुफ्त दी जाएंगी, जिसमें भोजन, आवास, अध्ययन सामग्री और कोचिंग के लिए शिक्षकों की व्यवस्था शामिल है।