उत्तराखंड: गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर नहीं दिखेगी उत्तराखंड की झांकी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। जनवरी का महीना है। जिसमें आने वाले कुछ दिनों में 26 जनवरी है। इस दिन पूरे देश में गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा।

भारत पर्व में दिखेगी उत्तराखंड की झांकी

जिसमें इस बार गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर होने वाली परेड में उत्तराखंड की झांकी नजर नहीं आएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले तीन साल से लगातार उत्तराखंड की झांकी गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल हुई है। इस बार उत्तराखंड की झांकी गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल नहीं है। इस बार 23 से 31 जनवरी तक लाल किले में आयोजित होने वाले भारत पर्व में उत्तराखंड की झांकी को शामिल किया जाएगा।

झांकी में यह होगा खास

रिपोर्ट्स के मुताबिक सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग ने झांकी का मॉडल तैयार कर लिया है। इसकी थीम विकसित उत्तराखंड होगी। झांकी के अग्र भाग में पारंपरिक वेशभूषा में उत्तराखंडी महिला को स्वागत करते हुए दिखाया जाएगा। इसके साथ ही पारंपरिक अनाज मंडुवा, झंगोरा, रामदाना व चौलाई की खेती व राज्य पक्षी मोनाल को प्रदर्शित किया गया। झांकी के मध्य भाग में होम स्टे को दिखाया गया है। स्वयं सहायता समूह में काम करते हुए स्थानीय महिलाओं व सुदूर पहाड़ों में सौर ऊर्जा व मोबाइल टावर को दिखाया गया है। झांकी के आखिरी भाग में ऑल वेदर रोड, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना, रोपवे व भारत के प्रथम गांव माणा के लिए रोड कनेक्टिविटी को दर्शाया गया है। झांकी के साथ उत्तराखंड की लोक संस्कृति पर आधारित पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य करते हुए कलाकार हैं।