उत्तराखंड: यहां सड़क से नीचे पलटा टेंपो ट्रैवलर्स वाहन, बाल बाल बचे IIT के छात्र


उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहाँ औली जोशीमठ मोटर मार्ग पर टीवी टावर के पास बुधवार को एक टेंपो ट्रैवलर्स वाहन सड़क से नीचे पलट गया।

सभी छात्र सुरक्षित-

जानकारी के अनुसार तकनीकी खराबी की वजह से वाहन अचानक सड़क के नीचे जा गिरा। वाहन में आईआईटी रुड़की से आए 14 छात्र सवार थे। हादसे में कुछ छात्रों को मामूली चोटें आईं और उन्हें भी स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि वापसी के दौरान यह हादसा हुआ। गनीमत रही बड़ा हादसा टला गया।