उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में बजट सत्र 2026 आयोजित किया जाना है। जिसको लेकर तैयारियां चल रही है।
बजट सत्र 2026
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कैबिनेट ने बजट सत्र को लेकर सीएम को अधिकृत किया है। सीएम धामी ही बजट सत्र कराने को लेकर फैसला लेंगे। साथ ही सीएम पुष्कर सिंह धामी ने यह भी स्पष्ट किया है कि उत्तराखंड बजट सत्र ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में आहूत किया जाएगा। लेकिन बजट सत्र कब होगा, ये अभी तय नहीं है।