उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। चेन्नई में 75वीं सीनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप आयोजित होने वाली है।
चैंपियनशिप का आयोजन
इसके लिए उत्तराखंड टीम में हरिद्वार जिले के तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ है। जानकारी के अनुसार जिसमें चयनित खिलाड़ियों में वैभव चौधरी, प्रियांशु कुमार और हार्दिक शर्मा शामिल हैं। वहीं वैभव चौधरी को उत्तराखंड टीम की कप्तानी सौंपी गई है, जो हरिद्वार जिले के है। बताया कि 75वीं सीनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप 4 से 11 जनवरी तक जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, चेन्नई (तमिलनाडु) में आयोजित की जाएगी। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करने के लिए हरिद्वार के तीनों खिलाड़ियों का चयन हुआ है।