उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। केन्द्र सरकार की ओर से उत्तराखंड राज्य को बड़ी वित्तीय सौगात दी गई है।
दी वित्तीय सहायता
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके तहत भारत सरकार के वित्त मंत्रालय ने पूंजीगत निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता योजना के अंतर्गत उत्तराखंड को 734 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया है। साथ ही शहरी क्षेत्रों में भूमि सुधार और सुव्यवस्थित विकास के लिए 25 करोड़ रुपये की अलग से स्वीकृति दी गई है। केंद्र सरकार ने समय से वित्तीय सुधार पूर्ण करने पर उत्तराखंड को यह राशि दी है। जिस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रति आभार जताया है।