प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को बहुमत मिलने के साथ ही राज्य के नए मुख्यमंत्री को लेकर नई दिल्ली में पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के साथ राज्य के वरिष्ठ नेताओं का मंथन जारी है । सूत्रों से पता चला है कि कि होली के बाद प्रदेश में नए मुख्यमंत्री की शपथ लने की उम्मीद है।
चुनाव के लिए किया गया नियुक्त
इस बीच भारतीय जनता पार्टी विधायक दल के नए नेता के चुनाव के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
सर्वसम्मति से लिया जाएगा निर्णय
पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक शीघ्र ही राजधानी देहरादून आएंगे और नव निर्वाचित भाजपा विधायकों के साथ बैठक कर सर्वसम्मति से राज्य के नए मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम निर्णय लेंगे।