उत्तराखंड: तय हो गई तिथि: विश्व प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम के कपाट इस दिन होंगे बंद, तय हुई यह विशेष तारीख

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने वाले हैं।

इस दिन बंद होंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी तिथि विजयदशमी यानी आज 2 अक्टूबर को तय हो गई है। विश्व प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम के कपाट नवंबर में बंद होंगे। मंगलवार 25 नवंबर को अपराह्न 2 बजकर 56 मिनट पर बदरी विशाल के कपाट बंद हो जायेंगे । कपाट बंद होने की प्रक्रिया के अंतर्गत 21 नवंबर से पंच पूजाएं शुरू होंगी। आज गुरुवार को बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति की अहम बैठक के बाद तिथियों की घोषणा हुई।

यहां देखें तिथि

रिपोर्ट्स के मुताबिक 23 अक्टूबर भैया दूज के पर्व पर बाबा केदारनाथ धाम के कपाट बंद होंगे। वहीं यमुनोत्री धाम के कपाट 23 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। इसके अलावा गंगोत्री धाम के कपाट 6 माह शीतकाल के लिए 22 अक्टूबर को अन्नकूट पर्व पर अभिजीत मूहूर्त में पूर्वाहन 11 बजकर 36 मिनट पर विधि विधान से बंद कर दिए जाएंगे।