उत्तराखंड: आज महाशिवरात्रि के अवसर पर केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख का होगा ऐलान

आज 01 मार्च है। आज महाशिवरात्रि का पर्व है।  इस उपलक्ष्य पर आज केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख ऐलान किया जाने वाला है।

आज तिथि होगी घोषित-

आज मंगलवार को सुबह 9.30 बजे तीर्थ पुरोहित यह ऐलान करेंगे कि इस साल की चार धाम यात्रा के लिए केदारनाथ धाम के कपाट किस तारीख को खोले जाएंगे। महाशिवरात्रि के मौके पर तीर्थ पुरोहित पंचांग देखकर तिथि घोषित करने वाले हैं। यह ऐलान धाम की शीतकालीन गद्दी ओंकारेश्वर धाम से होगा और इस मौके के लिए बाबा केदार के ओंकारेश्वर मंदिर को 9 क्विंटल फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया है। इससे पहले बद्रीनाथ धाम 8 मई को खुलने की घोषणा की जा चुकी है।