उत्तराखंड: नदियों पर होने वाले खनन पर विभाग रखेगा खास नजर, नाइट विजन वाले ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल करने की तैयारी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अब नदियों पर होने वाले खनन पर विभाग की खास नजर रहेगी।

इन ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल करने की तैयारी

इसके लिए विभाग ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल करेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए औद्योगिक विकास (खनन) विभाग ने प्रदेश के चारों मैदानी जिले यानी देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर व नैनीताल में नाइट विजन ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल करने का निर्णय लिया है। जो खनन के साथ वाहनों से खनन सामग्री के ढुलान व उसकी सभी गतिविधियों पर भी निगरानी करेगा। इसके लिए खनन सामग्री की ढुलान में लगे वाहनों में जीपीएसयुक्त चिप लगाए जाएंगे। जिससे वाहनों की आवाजाही पर नजर रखी जा सकेगी। नदियों पर रात को अवैध खनन न हो, इसके लिए चारों जिलों के लिए नाइट विजन ड्रोन कैमरे खरीदे गए हैं जो नदियों पर नजर रखेंगे।