उत्तराखंड: इस दिन खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट, श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर लिया यह निर्णय

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध हेमकुंड साहिब की यात्रा जल्द शुरू होने वाली है।

मई में खुलेंगे कपाट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित श्री हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई 2026 को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। हेमकुंड साहिब प्रबंधन ट्रस्ट ने अनुकूल मौसम और पिछले सालों की तुलना में कम बर्फबारी के कारण इस साल तीर्थयात्रा को सामान्य से पहले शुरू करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने आगामी तीर्थयात्रा सीजन की तैयारियों पर चर्चा करने के लिए मुख्य सचिव आनंद वर्धन से मुलाकात की। विस्तृत चर्चा और मौसम की स्थिति का आकलन करने के बाद दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से तीर्थस्थल खोलने की तारीख तय की। लोकपाल घाटी में सप्त श्रृंग की पवित्र चोटियों के बीच करीब 15225 फीट की ऊंचाई पर सिखों का तीर्थ स्थल हेमकुंड साहिब है।