उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित पंच केदारों में से चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट के खुलने की तिथि का ऐलान हो गया है।
18 मई को ग्रीष्मकाल के लिए खोले जाएंगे कपाट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट इस वर्ष 18 मई को ग्रीष्मकाल के लिए खोले जाएंगे। बसंत पंचमी के पर्व पर तिथि का ऐलान हुआ। जिसमें बताया कि कपाट खुलने की प्रक्रियाओं के तहत भगवान रुद्रनाथ की चल विग्रह मूर्ति 14 मई 2024 पूजा अर्चना के बाद गोपीनाथ मंदिर के गर्भगृह से मंदिर परिसर में लाई जाएगी। यहां से 16 मई को भगवान रुद्रनाथ की चल विग्रह डोली रुद्रनाथ के लिए प्रस्थान करेगी। जिसके बाद 18 मई को विधि विधान से मंदिर के कपाट खुलेंगे। इसके साथ ही श्रद्धालु दर्शन करने सकेंगे।