उत्तराखंड: कल सुबह पौराणिक रीति रिवाजों के साथ बंद होंगे मध्यमेश्वर धाम के कपाट

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। पंचकेदारों में शामिल तृतीय केदार भगवान मदमहेश्वर के कपाट कल बंद कर दिए जाएंगे।

बंद होंगे कपाट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चार एवं पौराणिक रीति रिवाजों के साथ बंद कर दिए जाएंगे। द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर के कपाट 22 नवम्बर को शुभ लगनानुसार ठीक 8.30 बजे शीतकाल के लिए बन्द कर दिए जाएंगे। कपाट बन्द होने के बाद भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली प्रथम रात्रि प्रवास के लिए गौण्डार गांव पहुंचेगी।