उत्तराखंड: इस दिन बंद हो रहें हैं विश्व प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम के कपाट, श्रीहरि को समर्पित है यह धाम

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने वाले हैं।

इस दिन बंद होंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बद्रीनाथ धाम के कपाट इस साल 25 नवंबर 2025 को बंद हो जाएंगे। इसकी तिथि विजयदशमी यानी बीते 2 अक्टूबर को तय हुई थी। विश्व प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम के कपाट मंगलवार 25 नवंबर को बंद होंगे। अपराह्न 2 बजकर 56 मिनट पर बदरी विशाल के कपाट बंद हो जायेंगे । कपाट बंद होने की प्रक्रिया के अंतर्गत 21 नवंबर से पंच पूजाएं शुरू होंगी।

खास है मान्यता

बद्रीनाथ धाम उत्तराखंड के चमोली जिले में, अलकनंदा नदी के किनारे लगभग 3,133 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। मंदिर का निर्माण 7वीं से 9वीं शताब्दी के मध्य में हुआ था। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह भगवान विष्णु को समर्पित एक महत्वपूर्ण तीर्थस्थल है, जिसे अलकनंदा नदी के तट पर बसाया गया है। मान्यता है कि यहाँ भगवान विष्णु की मूर्ति स्वयं प्रकट हुई थी, जिसे आदि शंकराचार्य ने अलकनंदा नदी से निकालकर स्थापित किया था।