उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध हेमकुंड साहिब की यात्रा शुरू हो गई है।
आज 25 मई को खुले कपाट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित श्री हेमकुंड साहिब के कपाट आज 25 मई को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। सिखों के पवित्र तीर्थस्थल हेमकुंड साहिब के कपाट आज रविवार सुबह 9:30 बजे विधि-विधान पूर्वक श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। इसके लिए धाम को सात कुंतल फूलों से सजाया गया। कपाट खुलने के अवसर पर धाम में बड़ी संख्या श्रद्धालु मौजूद रहें। तीर्थ यात्रियों का पहला जत्था पंच प्यारों की अगुआई में घांघरिया पहुंचा। घांघरिया से तीर्थ यात्रियों का दल आज सुबह पांच बजे रवाना होगा और करीब नौ बजे हेमकुंड साहिब पहुंचा।
आज के कार्यक्रम
आज सुबह 9:30 बजे कपाट खोलने के साथ ही गुरुग्रंथ साहिब को सतखंड से निकालकर दरबार में सुशोभित किया गया। सुबह 10 बजे सुखमणि साहिब का पाठ
सुबह 11:30 बजे 12:30 तक शबद कीर्तन
दोपहर 12:35 पर पहली अरदास
दोपहर 1:00 बजे हुकुमनामा लिया जाएगा