उत्तराखंड: इस दिन‌ बंद होंगे विश्व प्रसिद्ध चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, घोषित हुई तिथि

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट अक्टूबर में शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे।

रुद्रनाथ मंदिर के कपाट 17 अक्तूबर को सुबह छह बजे किए जाएंगे बंद

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट बंद होने की तिथि घोषित कर दी गई है। रुद्रनाथ मंदिर के कपाट आगामी 17 अक्तूबर को कार्तिक संक्रांति के दिन शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में रुद्रनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी वेदप्रकाश महादेव भट्ट और पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य ग्वाड़ देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि मंदिर में स्थित भोलेनाथ की शिलामूर्ति को बुखला (हिमालयी पुष्प गुच्छ) के फूलों से समाधि दी जाएगी। उसी दिन रुद्रनाथ की डोली विभिन्न पड़ावों से होते हुए 18 किलोमीटर की पैदल दूरी तय कर शीतकालीन गद्दी स्थल गोपेश्वर स्थित गोपीनाथ मंदिर पहुंचेगी।