उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित चारधाम यात्रा का समापन हो गया है। चार धामों के कपाट बंद हो गए हैं। 14 नवंबर को गंगोत्री धाम, 15 नवंबर भाई दूज पर केदारनाथ धाम और यमनोत्री धाम के कपाट विधि विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद हो गये हैं। जिसके बाद आज बद्रीनाथ धाम के कपाट भी विधि-विधान के साथ बंद हो गये हैं।
चारों धामों के कपाट बंद
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज बदरीनाथ धाम के कपाट 18 नवंबर को अपराह्न 3 बजकर 33 मिनट पर बंंद किए गये। इस संबंध में बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि पंच पूजाओं के पांचवें दिन शनिवार को रावल स्त्री वेष धारण कर माता लक्ष्मी को बदरीनाथ मंदिर के गर्भ गृह में विराजमान किया था। उसके बाद उद्धव जी व कुबेर जी मंदिर प्रांगण में लाया गया। और दोपहर 3:33 बजे पर धाम के कपाट बंद कर दिए गए। इस मौके पर जय बदरी विशाल के जयकारे गूंजे।