उत्तराखंड में फिर भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। हालांकि इससे किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
दहशत में आए लोग
इस साल भारत समेत दुनिया भर में भूकम्प लगातार आ रहे है। उत्तरकाशी, उत्तराखंड में गुरुवार सुबह होते ही तड़के रिक्टर पैमाने पर 3.0 तीव्रता का भूकंप आया, नेशनल सेंटर फॉर सीन्मोलॉजी ने सूचित किया NCS ने कहा, “भूकंप गुरुवार को 05:40:00 IST, उत्तरकाशी, उत्तराखंड में 5 किलोमीटर की गहराई में आया था।”ये झटके भले ही हल्के रहे लेकिन इससे स्थानीय लोग दहशत में आ गए हैं।