उत्तराखंड: जिले के इस अस्पताल में खुला पहला पेशेंट एक्सपीरियंस सेंटर, हर उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद, जानें इसके बारे में

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में मैक्स हॉस्पिटल देहरादून में पहला पेशेंट एक्सपीरियंस सेंटर शुरू किया गया है। इस सेंटर के उद्घाटन में मैक्स हॉस्पिटल के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ शामिल रहें।

मैक्स हॉस्पिटल देहरादून में सेंटर का उद्घाटन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्टार्टअप सनफॉक्स टेक्नोलॉजीज ने मैक्स हॉस्पिटल देहरादून में अपना पहला पेशेंट एक्सपीरियंस सेंटर शुरू किया है। इस स्टार्टअप ने शार्क टैंक इंडिया में अपनी अनोखी छाप छोड़ी है। जिसके बाद अब इस सेंटर में सनफॉक्स की अनूठी स्पंदन डिवाइस और दिल की देखभाल से जुड़ी अन्य आधुनिक तकनीकों का अनुभव किया जा सकता है। मैक्स हॉस्पिटल देहरादून में स्थापित यह सेंटर हर उम्र के लोगों के लिए खुला है। यहाँ आप स्पंदन डिवाइस को न केवल देख सकते हैं, बल्कि इसका इस्तेमाल करके अपनी दिल की सेहत की जाँच भी कर सकते हैं।

लोगों के लिए लाभकारी

रिपोर्ट्स के मुताबिक यह स्पंदन दुनिया की सबसे छोटी ईसीजी मशीन है, जो जेब में आसानी से आ सकती है। यह उपकरण धड़कन में अनियमितता, हार्ट अटैक, या अन्य गंभीर समस्याओं को तुरंत पकड़ सकता है। इसकी मदद से आप घर बैठे अपनी जांच कर सकते हैं और तुरंत बनने वाली रिपोर्ट को डॉक्टर के साथ साझा कर सकते हैं।