उत्तराखंड: वन्यजीवों के हमले में घायल व्यक्तियों के उपचार में अब सरकार उठाएगी इतने लाख रुपये तक का खर्चा, जल्द जारी होगा शासनादेश

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अब वन्यजीवों के हमले में घायल व्यक्तियों के उपचार में सरकार 15 लाख रुपये तक का खर्च उठाएगी।

सरकार उठाएगी इतना खर्चा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की है। उनकी घोषणा के क्रम में इससे संबंधित प्रस्ताव पर वित्त विभाग से राय ली गई है और शीघ्र ही इसका शासनादेश जारी होगा। इसके तहत वन्यजीवों के हमले में घायल व्यक्तियों के उपचार में 15 लाख रुपये तक का खर्च राज्य सरकार उठाएगी। इसमें पांच लाख रुपये तक का उपचार अटल आयुष्मान कार्ड से होगा, जबकि शेष 10 लाख रुपये तक की अतिरिक्त मदद सरकार करेगी। वहीं कुछ समय पहले सरकार ने वन्यजीवों के हमले में मृत्यु पर मुआवजा राशि को छह लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपये किया है।