उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून के पहाड़ों की रानी मसूरी में विंटर लाइन कार्निवाल 2025 का भव्य आयोजन किया जाना है।
विंटर लाइन कार्निवाल 2025
जिसको लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 24 से 29 दिसम्बर तक यह आयोजन किया जाएगा। बताया कि कार्निवाल को आकर्षक और भव्य स्वरूप देने के लिए इस बार कई रंगारंग और रोमांचक गतिविधियां प्रस्तावित की गई हैं। इनमें शोभायात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, एडवेंचर स्पोर्ट्स, विभिन्न प्रतियोगिताएं, गोष्ठियां, पारंपरिक लोक आयोजन, फूड फेस्टिवल, मोटर बाइक रैली, मैराथन, नेचर वॉक, स्टार गेजिंग, हिस्ट्री वॉक और विंटेज कार रैली शामिल हैं।
दी यह जानकारी
इस संबंध में विंटर कार्निवाल को लेकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि साल 2013 की आपदा के बाद जब उत्तराखंड में पर्यटक कम हो गए थे, तब पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विंटर कार्निवाल की शुरुआत की गई थी। उन्होंने कहा कि कार्निवाल प्रदेश की संस्कृति, परंपराओं और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण अवसर है, इसलिए इनके व्यापक प्रचार-प्रसार पर विशेष ध्यान दिया जाए। बताया कि कार्निवाल के पहला दिन उत्तराखंड आंदोलन के नायक स्व. इंद्रमणि बड़ोनी को समर्पित होगा, जबकि दूसरा दिन भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेई के नाम पर होगा।