उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में द ग्रेट हिमालयन बर्ड एंड बटरफ्लाई काउंट अभियान 2025 शुरू हो गया है।
अभियान की शुरुआत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते कल गुरुवार को दून विश्वविद्यालय में यह अभियान शुरू हुआ। इस मौके पर दून विश्वविद्यालय के सीनेट हाल में आयोजित उद्घाटन सत्र का शुभारंभ मुन्ना सिंह चौहान, विधायक विकासनगर, और विशिष्ट अतिथि कर्नल प्रत्यूष थपलियाल, कमांडिंग आफिसर, ईको टास्क फोर्स, ने किया। दोनों अतिथियों ने हिमालयी जैव विविधता, संरक्षण और समुदाय की भूमिका पर सारगर्भित विचार साझा किए। इस कार्यक्रम में देशभर से 50 पक्षी विशेषज्ञ और प्रकृति प्रेमी देहरादून पहुंचे। सभी प्रतिभागियों को दस समूहों में विभाजित कर उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में भेजने की तैयारी पूरी की गई। बताया कि सुबह प्रातः 9 बजे, विभिन्न समूहों को उनके समूह नेताओं के साथ राज्य के विभिन्न हिस्सों जैसे अस्कोट, भीमताल, राजाजी, चकराता, टिहरी, नैनीताल और अन्य हिमालयी क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया, जहां अगले चार दिनों तक पक्षियों और तितलियों का व्यवस्थित अवलोकन व गणना की जाएगी।