बाजार में आईफोन -17 आ गया है। जिसको लेकर लोगों में काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में युवाओं से लेकर महिलाओं में भी इसका खासा उत्साह दिख रहा है।
देहरादून में लोगों में क्रेज
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देहरादून में एप्पल स्टोर पर लंबी लाइन और भीड़ लगी थी। जिसमें किसी ने आईफोन खरीदा को कईयों ने एडवांस बुकिंग की। वहीं इंटरनेट मीडिया पर भी यह काफी प्रसारित हुआ। लोग खूब चर्चा करते रहे। देहरादून में आईफोन 17 अभी बड़े स्टोर पर ही उपलब्ध हैं। यहां विभिन्न स्टोर पर जाकर लोगों ने आईफोन के विभिन्न फीचर को जाना साथ ही खरीदारी भी की। क्रासमाल में फ्यूचर वर्ल्ड स्टोर में काफी संख्या में ग्राहक उमड़े। यहां ग्राहकों को किसी भी तरह की परेशानी न हो इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था के लिए गार्ड भी तैनात रहे। इसके अलावा ये प्रोडक्ट Apple के ऑफिशियल स्टोर्स पर भी उपलब्ध हैं, जो बेंगलुरु, दिल्ली, मुंबई और पुणे में हैं।
खास है फीचर्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ने आईफोन 17, आईफोन 17 प्रो, आईफोन 17 प्रो मैक्स और आईफोन एयर लॉन्च किए थे। एयर, अभी तक का सबसे पतला आईफोन है। आईफोन एयर में 48 हजार रुपये का मेन और 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसकी मोटाई 5.6mm है। इस कारण यह अभी तक का सबसे पतला आईफोन है। फोन में कंपीन ने A19 pro चिपसेट दिया है। यह iOS 26 पर रन करता है। आईफोन एयर में 6.5 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। iPhone Air को भारत में 1,19,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। फोन का टॉप वेरिएंट 1,59,900 रुपये में लॉन्च हुआ है।