उत्तराखंड: भूकंप के तेज झटकों से फिर डोली उत्तराखंड की धरती, इतनी रहीं तीव्रता

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी ज़िले में आज मंगलवार, 8 जुलाई को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

भूकंप के झटके

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोपहर 1 बजकर 7 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस भूकंप की पुष्टि राज्य के आपदा कंट्रोल रूम और राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (National Center for Seismology – NCS) दोनों ने की है। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.2 मापी गई और इसका केंद्र जमीन से लगभग 5 किलोमीटर नीचे था। रिपोर्ट्स के मुताबिक भूकंप के झटके कुछ ही क्षणों के लिए महसूस हुए, लेकिन यह भूकंप के झटके इतने तेज थे कि कई लोग डर कर घरों से बाहर निकल आए।