उत्तराखंड: हैवानियत की हदें पार, भाई की पत्नी को उतारा मौत के घाट, इस शक ने पूर्व सैन्यकर्मी को बनाया हत्यारा

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के चमोली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक व्यक्ति ने अपने भाई की पत्नी की निर्मम हत्या कर दी।

जाने पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार कर्णप्रयाग के सीओ प्रमोद शाह ने बताया कि हरसारी गांव निवासी सेना से सेवानिवृत्त मोहन सिंह का उनके बड़े भाई कैप्टन विनोद सिंह (सेनि) से विवाद चल रहा है। बताया कि शनिवार रात विनोद सिंह ने मोहन की पत्नी राधा पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिसमें महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बताया कि आरोपी को शक था कि उसके भाई की पत्नी राधा उस पर और उसके परिवार पर किसी तांत्रिक से जादू-टोना करवा रही है। इसी को लेकर आरोपी का शनिवार रात भी राधा से विवाद हुआ। जिसके बाद उसने महिला पर हमला कर दिया।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस महिला को अस्पताल ले गयी। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद रविवार सुबह पुलिस ने मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर विनोद सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।