उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। दिसंबर माह में प्रदेश में महाकुंभ का आयोजन किया जा सकता है। जो आगामी 20 दिसंबर से शुरू हो सकते हैं।
प्रतियोगिता का आयोजन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में महाकुंभ के आयोजन को लेकर सामान्य दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत खेल महाकुंभ चार चरणों में आयोजित किए जाएंगे। इसमें न्याय पंचायत स्तर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि खेलकूद प्रतियोगिता, विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी, सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी और मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी का आयोजन होगा। इसके लिए हर स्तर पर अलग-अलग धनराशि दी जाएगी।
विजेताओं को मिलेगा पुरस्कार
राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में विजेता खिलाड़ियों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए भी प्रशिक्षित किया जाएगा।
📌📌प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा की ओर से जारी आदेश के अनुसार हर प्रतियोगिता तीन श्रेणियों में आयोजित की जाएगी।
📌📌इसमें पहली श्रेणी अंडर-14 की होगी। जिसमें 11 से 14 वर्ष के खिलाड़ी शामिल हो सकेंगे।
📌📌दूसरी श्रेणी अंडर-19 की है। जिसमें 15 से 19 वर्ष के खिलाड़ी भाग लेंगे।
📌📌तीसरी श्रेणी दिव्यांगजन की रखी गई है। इसमें आयु सीमा नहीं रखी गई है। न्याय पंचायत स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता के विजेता विधानसभा स्तर की प्रतियोगिता में शामिल होंगे।
📌📌विधानसभा स्तर के विजेता खिलाड़ी संसदीय क्षेत्र स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। संसदीय क्षेत्र स्तर पर विजेता खिलाड़ी राज्य स्तर की प्रतियोगिता में शामिल होंगे।