उत्तराखंड: 17 जनवरी को आयोजित होगी नैनीताल बैंक क्लर्क 2026 की ऑनलाइन परीक्षा, भरें जानें है इतने पद

नैनीताल बैंक क्लर्क 2026 की ऑनलाइन परीक्षा का जनवरी में आयोजन होने वाला है। यह परीक्षा 17 जनवरी 2026 को आयोजित होगी।

देखें वेबसाइट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नैनीताल बैंक एडमिट कार्ड 2026, 9 जनवरी 2026 को जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने 185 क्लर्क, प्रोबेशनरी ऑफिसर और स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों के लिए आवेदन किया है, वे अब अपना एडमिट कार्ड केवल आधिकारिक वेबसाइट nainitalbank.bank.in से डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर नैनीताल बैंक क्लर्क एडमिट कार्ड 2026 का प्रिंटआउट और एक वैध फोटो पहचान पत्र साथ लाना जरूरी है।
संगठन का नाम: नैनीताल बैंक
पद का नाम: कस्टमर सर्विस एसोसिएट (क्लर्क), प्रोबेशनरी ऑफिसर (जनरलिस्ट व स्पेशलिस्ट) ग्रेड/स्केल-I, स्पेशलिस्ट ऑफिसर ग्रेड/स्केल-II
कुल रिक्त: 185