उत्तराखंड: प्रदेश को मिलेगी सीसीओई की बड़ी सौगात, केंद्र व राज्य सरकार की ओर से बनाया जाएगा साइबर सिक्योरिटी सेंटर आफ एक्सीलेंस सेंटर

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अब साइबर सिक्योरिटी सेंटर आफ एक्सीलेंस (सीसीओई) की स्थापना होगी।

मिलेगा यह लाभ

इस साल प्रदेश को साइबर सिक्योरिटी सेंटर आफ एक्सीलेंस (सीसीओई) की बड़ी सौगात मिलेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सेंटर की स्थापना होने से जहां नए-नए शोध होंगे वहीं साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए एक्सपर्ट भी तैयार होंगे। बताया कि सीसीओई केंद्र सरकार व राज्य सरकार की ओर से तैयार किया जाएगा, जिसके लिए 20 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सेंटर खोलने के लिए धोरणखास में जमीन चिह्नित की गई है। सेंटर तैयार करने के लिए उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को नोडल एजेंसी बनाया गया है। एसटीएफ की ओर से सेंटर के लिए सात मंजिला बिल्डिंग का डिजाइन भी तैयार कर दिया है। जल्द ही पुलिस विभाग व भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) रुड़की की संयुक्त टीम गठित कर निर्माण व उपकरण खरीद की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।