उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के हरिद्वार में अब राज्य की पहली मेडिसिटी बनाने की दिशा में राज्य सरकार कदम बढ़ा रही है।
होगी यह सुविधा उपलब्ध
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके तहत हरिद्वार में नवनिर्मित मेडिकल कालेज का संचालन सुनिश्चित करने के बाद दूसरे चरण में इसे बनाया जाना प्रस्तावित है। इसमें मेडिकल कालेज के साथ ही सुपर स्पेशलिटी अस्तपाल, नर्सिंग कालेज, पैरामेडिकल कालेज और वैलनेस केंद्र बनाया जाएगा। अब इसे पीपीपी मोड पर किस प्रकार चलाया जाए इसे लेकर विभाग में मंथन चल रहा है।
लोगों को मिलेगा लाभ
हरिद्वार क्षेत्र में इस मेडिसिटी के निर्माण से आसपास के क्षेत्रों में व्यापक प्रभाव पड़ेगा। इससे न केवल हरिद्वार बल्कि उत्तरप्रदेश का एक बड़ा हिस्सा भी स्वास्थ्य सेवाओं से लाभान्वित हो सकेगा।