उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। नेशनल कराटे फेडरेशन की ओर से दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आज 28 दिसंबर से तीन दिवसीय नेशनल कराटे चैंपियनशिप आयोजित हो रही है।
फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के सहयोग से हो रही चैंपियनशिप
इस चैंपियनशिप में उत्तराखंड के 31 खिलाड़ी राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रतियोगिता में फुल कांटेक्ट, ट्रेडिशनल और नॉन कांटेक्ट कराटे वर्गों में मुकाबले होंगे। इसमें देश के करीब 33 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों से 2000 से अधिक खिलाड़ी और अधिकारी प्रतिभाग करेंगे। उत्तराखंड फुल कांटेक्ट कराटे एसोसिएशन के सचिव महेंद्र सिंह भाकुनी ने बताया कि अगस्त में हल्द्वानी में हुई नॉर्थ जोन चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को चुना गया है।