उत्तराखंड: राजाजी टाइगर रिजर्व की चीला रेंज में हाथी सफारी का रोमांच शुरू, राधा और रंगीली करा रहें पर्यटकों को सफारी की सैर

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के हरिद्वार में राजाजी टाइगर रिजर्व की चीला रेंज में लंबे अंतराल के बाद चीला की वन-पगडंडियों पर हाथियों की सफारी शुरू हो गई है।

हाथी सफारी का आनंद

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 37 वर्षीय अनुभवी हथिनी राधा और 30 वर्षीय हथिनी रंगीली पर्यटकों को लेकर राजाजी टाइगर रिजर्व की सफारी करा रही है। राजाजी टाइगर रिजर्व के गेट 15 नवंबर को पर्यटकों के लिए खोले गए थे। अभी तक राजाजी टाइगर रिजर्व की सफारी वाहनों के जरिए हो रही थी। वहीं अब बीते सोमवार से विधिवत रूप से पूजा अर्चना करने उपरांत वन विभाग की टीम ने हाथी सफारी को औपचारिक रूप से पर्यटकों के लिए खोल दिया। प्रमुख वन संरक्षक की ओर से 15 जून तक सफारी संचालन की अनुमति दी गई है

लगी थी रोक

दरअसल वर्ष 2018 से पहले राजाजी टाइगर रिजर्व में सफारी होती थी, तीन अगस्त 2018 को उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने राज्य में हाथी सफारी पर रोक लगा दी थी। जनवरी 2019 में रोक हटा दी गई। परंतु राजाजी टाइगर रिजर्व में सफारी शुरू होने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा।

अब सफारी प्रतिदिन दो पालियों में चलेगी

सुबह 6:30 से 7:30 बजे तक तथा शाम 2:30 से 3:30 बजे तक चलेगी।
बुकिंग केवल आफलाइन मोड में चीला बुकिंग काउंटर पर होगी। बुकिंग के लिए इन नंबर पर भी संपर्क कर सकते : 9411568917, 8630823298