टिहरी: उत्तराखंड की विशाल टिहरी झील में राष्ट्रीय खेल आयोजन होने जा रहा है। यहां 25वीं ऑल इंडिया पुलिस वॉटर स्पोर्ट्स क्लस्टर प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जो 08 से 12 अप्रैल तक किया जाएगा। जिसका भव्य शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे।
प्रतियोगिता का आयोजन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आईटीबीपी (ITBP) की मेजबानी में होने वाले इस आयोजन में देश भर की 19 टीमें (विभिन्न राज्यों की पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल जैसे CRPF, BSF, ITBP आदि) हिस्सा लेंगी। इस राष्ट्रीय स्पर्धा में करीब 500 खिलाड़ी और 1200 से अधिक अधिकारी व अतिथि शामिल होंगे। इसमें कुल 52 इवेंट्स आयोजित किए जाएंगे, जिनमें कैनोइंग (18), कयाकिंग (18) और रोइंग (16) की प्रतियोगिताएं पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों में होंगी।
आयोजन का शेड्यूल
• 08 अप्रैल: भव्य उद्घाटन समारोह और रोइंग प्रतियोगिता की शुरुआत।
• 09 अप्रैल: अन्य स्पर्धाएं और पदक वितरण समारोह (केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा के शामिल होने की संभावना)।
• 12 अप्रैल: प्रतियोगिता का समापन।