उत्तराखंड: कल से दो दिवसीय पंचम उत्तराखंड लोक विरासत का आगाज, यह होंगे आकर्षण का केंद्र

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। पंचम उत्तराखंड लोक विरासत का आयोजन किया जाना है। यह आयोजन 29-30 नवंबर को किया जाएगा।

हस्तशिल्पियों की कला का स्टॉलों के माध्यम से होगा प्रदर्शन

जो हरिद्वार रोड स्थित सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लोक विरासत में उत्तराखंड के पारंपरिक लोकगीत, लोकनृत्य, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और पहाड़ी हस्तशिल्प को लेकर सभी 13 जिलों के 150 से अधिक लोककलाकार एक मंच पर आएंगे। लोक विरासत का उद्घाटन मेयर सौरभ थपलियाल, धर्मपुर विधायक विनोद चमोली करेंगे। वही महोत्सव के समापन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।
होंगे यह कार्यक्रम

बताया कि चार खंडों में महोत्सव आयोजित होगा।
📌📌महोत्सव को चार भागों में बांटा गया है ‘लोक रंग’ में गढ़वाल, कुमाऊं, जौनसार, रंग्पा और रं संस्कृति के लोकगायक, लोकवादक और लोकनर्तक प्रस्तुतियां देंगे। 📌📌’लारा-लत्ता, गौणा-पता’खंड में चौंदकोट सलाण, टकनौर घाटी, चमोली, नीति-माणा, भोटिया जनजाति, रं-धारचूला, कुमाऊं और जौनसार की पारंपरिक वेशभूषा और आभूषणों का प्रदर्शन होगा।
📌📌 ‘गीत संध्या’ में उत्तराखंड के दिग्गज लोकगायक नरेन्द्र सिंह नेगी और पद्मश्री डॉ. प्रीतम भरतवाण की प्रस्तुतियां होगी। उभरते कलाकार भी प्रस्तुति देंगे।